🏆 संत ईश्वर सेवा सम्मान 2026: दिल्ली में आयुष्य मन्दिरम् परिवार का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली। ‘संत ईश्वर सेवा सम्मान 2026’ के अवसर पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्रराज जी के आवास पर आयुष्य मन्दिरम् परिवार का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा लोक सेवा आयोग की सदस्य श्रीमती ममता यादव जी, संत ईश्वर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री कपिल खन्ना जी तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
ग्रामीण स्वास्थ्य, योग एवं महिला-बाल विकास के क्षेत्र में आयुष्य मन्दिरम् द्वारा किए जा रहे कार्यों को इस अवसर पर विशेष रूप से रेखांकित किया गया। समाज कल्याण, जन-स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा-भाव से जुड़े प्रयासों को व्यापक पहचान मिलना संस्था परिवार के लिए प्रेरणादायक है।
🙏 सेवा • समर्पण • समाज कल्याण • राष्ट्र निर्माण
इस आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए सभी महानुभावों के प्रति आयुष्य मन्दिरम् परिवार हार्दिक आभार व्यक्त करता है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, योग और जनकल्याण का संदेश पहुँचाने का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
🌿 आयुष्य मन्दिरम् — स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र।

