बच्चों के लिए योग (Yoga for Kids) ; आदर्श भविष्य की नींव
बच्चों के लिए योग” (Yoga for kids) उनके आदर्श भविष्य की नींव है| हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वस्थ रहे, मानसिक रूप से तेज हो, पढ़ाई – खेलकूद व् हर क्षेत्र में आगे हो, जीवन के विभिन्न स्तर पर संतुलित रहे और एक सफल व् खुशहाल जीवन जिए| आजकल बच्चे कंप्यूटर, मोबाइल फोन एवं टीवी के द्वारा मनोरंजन से अपने खाली समय का उपयोग करते हैं। जिसके कारण शारीरिक कसरत न के बराबर होती है। परिणामस्वरूप बच्चों में मोटापे की शिकायत आम होती जा रही है। इसके अतिरिक्त बचपन में हीं आँख कमजोर होना, एकाग्रता की कमी आदि समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं। ऐसे में बच्चों को बचपन से हीं योग की ट्रेनिंग देना इन सभी समस्याओं का एकमात्र समाधान है। इस में...
