logo

Welcome to Ayushya Mandiram!

Explore our holistic wellness programs, spiritual workshops, and community events. Stay updated with our latest news and offerings to enhance your journey towards well-being.
Working Hours
Monday - Friday 06:00AM - 19:00PM
Saturday - Sunday CLOSED
From Our Gallery

Mon - Fri 9.00 - 17.00 Sunday CLOSED

91-9873490919

212 LR, Model Town, Rewari, HR

Top
 

About Us

Who We Are And What We Do

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हमारे बारे में — आयुष्य मन्दिरम्

हम समग्र स्वास्थ्य, शांति और आपसी सामंजस्य के पक्षधर हैं।

आयुष्य मन्दिरम् एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो योग शिक्षा, समग्र स्वास्थ्य जागरूकता, पारंपरिक ज्ञान और सामुदायिक कल्याण के लिए समर्पित है।

हमारी पृष्ठभूमि

आयुष्य मन्दिरम् का नामकरण वर्ष 2014 में अंतर्राष्ट्रीय जूना अखाड़ा के महामण्डलेश्वर स्वामी रामशरण गिरी जी के मुखारविंद से हुआ। वर्ष 2018 में आचार्य जयप्रकाशानन्द द्वारा हरियाणा में ट्रस्ट अधिनियम के अंतर्गत संस्था का पंजीकरण कराया गया।

अरावली पर्वतमाला के क्षेत्र से जुड़ी हमारी कार्यदृष्टि भारतीय ऋषि परंपरा तथा योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा जैसे पारंपरिक ज्ञान क्षेत्रों से प्रेरित है। हम इन परंपराओं से संबंधित ज्ञान को जनसामान्य तक पहुँचाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करते हैं।

हमारा उद्देश्य

हमारा उद्देश्य योग, प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद, एक्यूप्रेशर तथा अन्य पारंपरिक स्वास्थ्य ज्ञान के विषय में लोगों और समुदायों के बीच जागरूकता का प्रसार करना है। हम शैक्षिक कार्यक्रमों, योग जागरूकता सत्रों और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली और सकारात्मक आचरण के प्रति प्रेरित करते हैं।

हम मानते हैं कि स्वास्थ्य जागरूकता, मानसिक शांति, सामाजिक सद्भाव और सामुदायिक सहभागिता एक बेहतर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हमारी प्रमुख कार्यदिशाएँ

  • योग शिक्षा एवं योगाभ्यास के प्रति जागरूकता।
  • पारंपरिक स्वास्थ्य ज्ञान का शैक्षिक प्रसार।
  • स्वस्थ जीवनशैली और समग्र स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता।
  • सामुदायिक कल्याण तथा जनहितकारी गतिविधियाँ।
  • शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग को प्रोत्साहन।

आयुष्य पथ — जन-जागरूकता का डिजिटल माध्यम

आयुष्य पथ (AyushyaPath.in) हमारी डिजिटल पहल है, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य, योग, पारंपरिक ज्ञान, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर जानकारी एवं जागरूकता को बढ़ावा देने का उद्देश्य है।

इस डिजिटल माध्यम के जरिए उपयोगी जानकारी और सामाजिक महत्व के विषयों को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया जाता है।

आयुष्य पथ वेबसाइट: https://ayushyapath.in

हमारी प्रतिबद्धता

आयुष्य मन्दिरम् अपने पंजीकृत उद्देश्यों और लागू कानूनों के अनुरूप जनहितकारी गतिविधियाँ संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि पारंपरिक ज्ञान, योग शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से लोगों को अधिक जागरूक, संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

स्वास्थ्य संबंधी सूचना: योग शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चिकित्सकीय जाँच, रोग-निदान या उपचार का विकल्प नहीं हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में योग्य स्वास्थ्य पेशेवर से परामर्श लेना चाहिए।

आधिकारिक वेबसाइट: https://amsite.in
डिजिटल जन-जागरूकता मंच: https://ayushyapath.in

हमारा संकल्प: सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक कल्याण।

yoga classes

नि:शुल्क पढ़ें

मिशन, हमारा दृष्टिकोण और

हमारे मूल्य

  • about

    हमारा मिशन

    आयुष्य मन्दिरम् का मिशन समाज में स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना है।

  • about

    हमारी दृष्टि

    आयुष्य मन्दिरम् का दर्शन एक स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण करना।

  • about

    हमारे मूल्य

    हम समग्र स्वास्थ्य (holistic health) के क्षेत्र में ईमानदारी और उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध पेशेवर हैं। हम पर भारतीय पारंपरिक चिकित्सा विज्ञान प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ भारत के लोगों और जनसमुदाय की श्रद्धापूर्वक सेवा और सहयोग की भावना के साथ स्वास्थ्य देखभाल पर भरोसा कर सकते हैं।

स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम और बढ़ाएं!

हमारे न्यूज़लेटर के लिए अभी सब्सक्राइब करें! जानें कैसे हमारे स्वास्थ्य और वेलनेस कार्यक्रम आपको अधिक प्रभावी और प्रगति पर केंद्रित बना सकते हैं।

हमारे न्यूज़लेटर के लिए अभी सब्सक्राइब करें! जानें कैसे हमारे स्वास्थ्य और वेलनेस कार्यक्रम आपको अधिक प्रभावी और प्रगति पर केंद्रित बना सकते हैं।

हमारे न्यूज़लेटर के लिए अभी सब्सक्राइब करें! जानें कैसे हमारे स्वास्थ्य और वेलनेस कार्यक्रम आपको अधिक प्रभावी और प्रगति पर केंद्रित बना सकते हैं।

Newsletter

एक्सक्लूसिव टिप्स, इंस्पिरेशन, और अपडेट्स सीधे आपके इनबॉक्स में पाएं।

    Our Management Team

    Management Team

    स्वामी रामशरण गिरि जी महाराज

    संरक्षक

    महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा इंटरनेशनल

     

    management team

    आचार्य जय प्रकाशानंद

    योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक

    संस्थापक आयुष्य मंदिरम

    mkdf-team-image

    योगाचार्य सुषमा

    जिला प्रभारी
    mkdf-team-image

    राजकुमार चोपड़ा

    समन्यवक एवं संयोजक
    mkdf-team-image

    सरला शर्मा

    कानून सलाहकार
    mkdf-team-image

    दुर्गेश तिवारी

    सदस्य
    mkdf-team-image

    नीलम चौधरी

    सदस्य
    mkdf-team-image

    नीरज गोयल

    सदस्य

    Share and Enjoy !

    Shares
    error:
    Shares
    Facebook