आयुष्य मन्दिरम्
सम्मान • उपलब्धियाँ • संस्थागत पहचान
योग शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सेवा, महिला एवं बाल कल्याण तथा सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में आयुष्य मन्दिरम् की उल्लेखनीय उपलब्धियों, सम्मानों और राष्ट्रीय स्तर की सहभागिता का चयनित अभिलेख।
उपलब्धियाँ जो सेवा को नई प्रेरणा देती हैं
आयुष्य मन्दिरम् के लिए प्रत्येक सम्मान केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी, निरंतर सेवा और गुणवत्तापूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने की प्रेरणा है।
संत ईश्वर सम्मान 2026
महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में समाजसेवा के लिए आयुष्य मन्दिरम् को संत ईश्वर सम्मान 2026 प्राप्त होना संस्था की यात्रा का एक गौरवपूर्ण अवसर है।
नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में यह सम्मान माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी के करकमलों से प्रदान किया गया।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा सम्मान
योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने आयुष्य मन्दिरम् को विशेष अतिथि के रूप में लाल किले पर आमंत्रित कर सम्मानित किया।

आमंत्रण पत्र
सम्मान प्रतीक